टूंडला के गांव के गांव बासदानी में धनगर महासभा की बैठक में बोलते प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनग
- फोटो : टूंडला के गांव के गांव बासदानी में धनगर महासभा की बैठक में बोलते प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर संगठन
टूंडला। धनगर महासभा की एक जागरूकता बैठक रविवार को टूंडला विधानसभा के गांव बासदानी में हुई। बैठक में धनगरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र जारी न होने पर विरोध जताया।
विज्ञापन
धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि बड़ी आबादी वाला धनगर समाज आज अपने अधिकारों से वंचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए सरकार और कोर्ट के बार-बार शासनादेश होने के बावजूद, जिलाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं, जिससे समाज के अधिकारों का हनन हो रहा है। बैठक में मोहन सिंह, अशोक, सियाराम, सुनीता देवी, ममता, गीता देवी, शशि धनगर आदि उपस्थित रहे।