फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: समोशरण महामंडल विधान की तैयारियां शुरू, 15 को निकलेगी शोभायात्रा

Tue, 03 Nov 2026 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला में धार्मिका पत्रिका का विमोचन करते जैनमुनि विश्रांत सागर महाराज व समाज के लोगसंगठन
विज्ञापन
टूंडला। जैन मंदिर में जैनमुनि विश्रांत सागर महाराज के सानिध्य में समोशरण महामंडल विधान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 12 से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए पत्रिका का विमोचन कर रूपरेखा तैयार की गई है।
विज्ञापन

इस दौरान मधुर प्रकाश जैन वंदना जैन को सौधर्मेंद्र, निखिलेश कुमार जैन व निशा को चक्रवर्ती, दिनेश कुमार जैन व अंजना को कुबेर और विनोद कुमार जैन व गीता जैन को महायज्ञनायक बनने का सौभाग्य मिला है। इसके अलावा शैलेश कुमार जैन, अमित कुमार जैन और सोनू जैन समेत अन्य को भी विभिन्नेंद्र व पुण्यार्जक का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जबकि विधानाचार्य पंडित सुनील जैन शास्त्री, पंडित अभिषेक जैन शास्त्री और पंडित आशीष जैन आशु विधान संपन्न कराएंगे। कुलदीप एंड पार्टी और सोनिया जैन संगीतमय प्रस्तुतियां देंगी। आयोजन के अंतिम दिन 15 नवंबर को सुबह नौ बजे मुनिश्री का पिच्छिका परिवर्तन समारोह और सुबह 10 बजे से नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें