फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी पूरी, 15 केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी मंगलवार शाम को पूर्ण कर ली गई। पर्यवेक्षकों ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर शांतिपूर्वक परीक्षा कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक ली। बुधवार को दो पालियों में 15 केंद्रो पर परीक्षा होगी। इसमें 13842 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुचितापूर्ण एवं पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे के समक्ष डबल लॉक से प्रश्नपत्र बाहर निकाले जाएंगे। जोनल मजिस्ट्रेट के साथ 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 15 केंद्र बनाए गए हैं। एमजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में परीक्षा तैयारियों को लेकर पर्यवेक्षक राजीव अग्रवाल ने कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न होने दें। स्मार्ट फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स आयटम पूरी तरह प्रतिबंध रहेंगे। परीक्षा केंद्र पर कर्मचारी सीट प्लान बनाते रहे। अन्य केंद्रों पर पर्यवेक्षकों ने बैठक कर परीक्षा को सख्ती से कराने के लिए निर्देशित किया।
नोडल अधिकारी डा. प्रभाष्कर राय ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी की गई है। सीसीटीवी कैमरे की नजर में पूरी परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र पर ही अभ्यर्थियों की सघन जांच होगी। परीक्षा केंद्र में मोबाइल संग अन्य आपत्तिजनक वस्तु ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें