टूंडला। रेल प्रशासन ने गर्मियों की छुट्टियों में नियमित ट्रेनों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए 1 जून से 31 जुलाई तक प्रयागराज-दादरी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार, यह ट्रेन दोनों दिशाओं से 61-61 फेरे लगाएगी।
ट्रेन नंबर 02417 (प्रयागराज-दादरी) रात 8 बजे प्रयागराज से चलकर कानपुर, इटावा और शिकोहाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 4:05 बजे टूंडला और 7:15 बजे दादरी पहुँचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02418 (दादरी-प्रयागराज) 2 जून से रात 10:15 बजे दादरी से चलकर आधी रात 12:28 बजे टूंडला होते हुए प्रयागराज जाएगी। 17 कोच वाली इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर और सभी श्रेणी के एसी कोच शामिल होंगे, जिससे यात्रियों को खासा लाभ मिलेगा। संवाद