फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तहसील में ई-स्टांप कॉर्नर शुरू, अब सरकारी दर पर मिलेंगे स्टांप

Fri, 08 May 2026 06:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। आमजन और किसानों को राहत देने के लिए तहसील परिसर में ई-स्टांप कॉर्नर का शुभारंभ किया गया है। एसडीएम डॉ. गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि इस काउंटर पर 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के ई-स्टांप और ई-कोर्ट फीस निर्धारित सरकारी दरों पर ही उपलब्ध होंगे, जिससे स्टांप विक्रेताओं की मनमानी पर अंकुश लगेगा। इस पारदर्शी व्यवस्था से लोगों के समय और धन दोनों की बचत होगी। उद्घाटन के अवसर पर नायब तहसीलदार नितिन चौधरी, स्टॉक होल्डिंग कंपनी के ब्रांच मैनेजर मयंक राय सक्सेना, नोडल अधिकारी शिवम यादव, स्टाफ नीरज, हरिकांत, वरिष्ठ अधिवक्ता केपी सिंह और महासचिव योगेंद्र उर्फ बंटी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें