फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फायरिंग करने वाले प्रधान का सहयोगी गिरफ्तार

Wed, 28 Jan 2026 07:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। अधिवक्ता से विवाद के बाद गांव जलालपुर में फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसको पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कुछ दिनों पूर्व गांव जलालपुर में प्रधान समेत उसके साथियों ने अधिवक्ता के घर पर फायरिंग की थी। गांव में हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में प्रधान मुल्तान सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके साथ ही उसके एक अन्य सहयोगी को भी जेल भेजा गया था। अब पुलिस ने नहर स्थित छैंकुर के पास से इस मामले में सत्यपाल सिंह निवासी गांव जलालपुर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 4 कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें