फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्लांट के विवाद में प्रधान को पीटा, पांच पर रिपोर्ट

Thu, 10 Apr 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगला अनूप में जमीन के विवाद को लेकर गांव के कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान को सचिवालय के बाहर जमकर पीटा। पिटाई में घायल हुए ग्राम प्रधान ने तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अभिषेक कुमार पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी ग्राम नगला अनूप ने बताया कि वे किसरांव का प्रधान हैं। नौ अप्रैल को ग्राम पंचायत सचिवालय नगला भजोरी पर बैठे थे। समय करीब 3 बजे उनकी ग्राम पंचायत के निवासी मलिखान पुत्र किशनलाल, आशीष पुत्र मलिखान, मीना देवी पत्नी मलिखान तथा उनके दो अज्ञात साथी अपने हाथों में लाठी डंडे एवं धारदार हथियार लेकर ग्राम पंचायत सचिवालय पर आ गए। प्रधान ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उसको सचिवालय के बाहर खींच लिया और उनके साथ पीटकर घायल कर दिया। प्रधान का कहना है कि उक्त लोग एक प्लाट का बैनामा कराना चाहते हैं। वहीं विवाद में प्रधान के पिता और पत्नी को भी चोटें आई है। थाना पुलिस ने अभिषेक की तहरीर पर तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें