फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से टूटे पोल, चार घंटे बंद रही आपूर्ति

विज्ञापन
टूटा पडा विद्युत पोल एवं चिंगारी निकलने से लगी सूखे पत्तों में आग - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना(फिरोजाबाद)। बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क किनारे लगे विद्युत पोल टूट गए। इससे कस्बे साथ दिहुली फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत कर्मचारियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति को सुचारु किया। घिरोर बाईपास चौराहे के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास लगे विद्युत पोल में मंगलवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सड़क के दूसरी ओर लगा पोल भी तारों के खींचने के कारण टूट गया। सड़क के दोनों किनारों पर लगे पोल टूटने से चिंगारी उठने लगी।
विज्ञापन

चिंगारी के कारण सड़क किनारे पडे़ सूखे पत्तों में आग लग गई। लोगों ने एसएसओ को जानकारी देकर विद्युत आपूर्ति को बंद कराया। पोलों के टूटने के कारण जसराना कस्बे के साथ दिहुली फीडर की आपूर्ति चार घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। कर्मचारियों ने काफी प्रयास के बाद पोल सही कर आपूर्ति को सुचारु कराया। एसडीओ हरेंद्र सिंह ने बताया वाहन की टक्कर से विद्युत पोलों के टूटने से आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे सुचारु करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें