फ़िरोज़ाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला कबीर नगर गली 2 निबासी सूरज पुत्र नानिक राम राठौर का शव मिला । शव एक कमरे में मिला है। गले पर निशान भी बने थे । पुलिस ने बताया वह शराब का सेवन करता था। मौके से पुलिस को शराब के खाली पौये एक गिलास भी मिला जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया। मृतक की भांजी रश्मि ने बताया कुछ दिन पूर्व मेरे मामा की मोहल्ले के व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। उसने धमकी भी दी थी जान से मारने की। परिवार के लोगो को शक है कि हत्या की गई है। पुलिस जुटी जांच में । शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजबया । मौके पर कोटला रोड चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पहुँचे।