फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला हत्या का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 13 सितंबर को पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें गला घोंटकर हत्या की बात लिखी थी। इस पर पुलिस ने परिजन से वार्ता की। एक बयान में अक्षय द्वारा विषाक्त खाने और दूसरे बयान में फंदे पर लटककर जान देने की बात पर पुलिस का माथा ठनका। प्रीति को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को उसके समक्ष रखा गया। तब जाकर वह टूटी और हत्या उसके द्वारा ही गला घोंटकर किए जाने की बात स्वीकार की। सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि मृतक की मां मुन्नी देवी की तहरीर पर आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन




पांच साल पहले हुई थी शादी, नहीं था बच्चा

प्रीति और शिवम की शादी पांच साल पहले हुई थी। दोनों को कोई बच्चा नहीं था। शिवम अहमदाबाद में काम जरूर करता था। मगर वह कम ही जाता था। अधिकांश समय गांव में रहता था। शिवम तीन बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें