फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आज से पांच चरणों में होगी पॉलिटेक्निक प्रवेश काउंसिलिंग

Fri, 27 Jun 2025 01:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के राजकीय, निजी, एडेड व पीपीपी पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने ऑनलाइन प्रवेश काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। काउंसिलिंग पांच चरणों में होगी। पहले तीन चरण सिर्फ प्रदेश के ही पात्र अभ्यर्थियों के लिए होंगे। वहीं कक्षाएं भी एक अगस्त से शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य व प्रवेश के नोडल अधिकारी हरी सिंह ने बताया कि पहले चरण में 27 जून से 2 जुलाई तक च्वाइस भरी जाएगी। 3 जुलाई को सीट आवंटन किया जाएगा। अभ्यर्थी 4 से 6 जुलाई तक ऑनलाइन फ्रीज या फ्लोट (अगले चरण में जाने का) विकल्प चुन सकेंगे। दस्तावेज सत्यापन 4 से 7 जुलाई तक जिले के दो सहायता केंद्रों पर किया जाएगा। सीट वापसी (विड्रा) 8 जुलाई को होगी। दूसरे चरण में 9 से 11 जुलाई तक विकल्प भरे जाएं। 12 जुलाई को सीट आवंटन होगा। 13 से 15 जुलाई तक सुरक्षा व काउंसिलिंग शुल्क ऑनलाइन जमा होगा। दस्तावेज सत्यापन 14 से 16 जुलाई तक और सीट वापसी 17 जुलाई को होगी। तीसरे चरण में 18 से 20 जुलाई तक विकल्प भरा जाएगा। 21 जुलाई को सीट आवंटन होगा। 22 से 24 जुलाई तक शुल्क जमा किया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन 22 से 25 जुलाई तक किया जाएगा। सीट वापसी की अंतिम तिथि 26 जुलाई है। नोडल अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों का विकल्प दें। अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग पोर्टल https://jeecup.admis-sions.nic.in पर लॉगइन कर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें