फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

विज्ञापन
जसराना- कस्बा मुस्तफाबाद में पकौडों का वितरण करते युवा एवं समाजवादी कार्यकर्ता - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एक तरफ भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। वहीं विरोधी पार्टियों ने बृहस्पतिवार को यह दिन बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया। किसी ने पकौड़े तले तो किसी ने चाट और चाय बेचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मोढ़ा तिराहे पर चाट की ठेल लगाकर बेरोजगारी का विरोध किया। कांग्रेसियों के हाथों में नारे लिखी तख्तियां थी। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि भारत में बेरोजगारी की इतनी बढ़ा दी जो पिछले 46 सालों में नहीं थी। गलत नीतियों के कारण आज लोग बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। मनोज भटेले, दुष्यंत धनगर, राकेश यादव, रवि वर्मा, आकाश यादव, संजय दिवाकर, हरीश बघेल, नितिन वर्मा और लल्लू राठौर आदि शामिल रहे।
महानगर कांग्रेस कमेटी ने नालबंद चौराहा पर युवाओं के साथ बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा, जब से भाजपा सत्ता में आई है, देश में बेरोजगारी बढ़ी है। प्रवक्ता व उपाध्यक्ष सौरव पोरवाल, मीडिया प्रभारी उपाध्यक्ष वकार अहमद ने भी विचार व्यक्त किए। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी व सेवादल शहर अध्यक्ष नुरुल हुदा लालाराइन गांधी ने कहा, देश में महंगाई आसमान छू रही है,
विज्ञापन

लेकिन मोदी सरकार नए-नए टैक्स बढ़ाने में लगी है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष वकार खालिक, अंकुर पंड़ित, कल्लू अंसारी, बकार खालिक, मोहम्मद यामीन, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद अरबाज शाकिर अली, मोहम्मद आफताब, अंकित शर्मा, शिवम शर्मा, अर्जुन सिंह, विवेक गोला आदि मौजूद रहे।
युवाओं ने चाय बेचकर जताया विरोध
टूंडला। बाजार में बेरोजगार युवाओं ने खुद चाय बनाकर दुकानदारों को बेची और रोजगार देने की मांग की। बीएड बेरोजगार युवा रवि पाल ने कहा कि यह सोचकर बीएड की थी कि शिक्षा विभाग में नौकरी लग जाएगी, लेकिन काफी साल हो गए अभी तक नंबर नहीं आया।
बीपीएड, एमकॉम पास नितिन श्रीवास्तव ने कहा, उन्होंने नौकरी की तैयारी की, परंतु आज तक जगह नहीं निकालीं। फैज अहमद ने कहा कि उम्र बढ़ रही है, नौकरी का कुछ पता नहीं। सपा नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, पवन कक्कड़, दानिश अली, लाल सिंह दिवाकर आदि मौजूद रहे।
--
गले में डिग्रियां लटका कर आप ने किया प्रदर्शन
शिकोहाबाद। आम आदमी पार्टी (आप) की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया और अपनी डिग्रियां गले में लटका कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ‘तुम हमें संविदा करो हम तुम्हें विदा कर देंगे।’ और ‘बाबा आप एक काम करो कुर्सी छोड़ो, आराम करो।’
आदि स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की। प्रदेश सचिव शिवकुमार, जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष योगेश, गोविंद यादव, सुशील यादव, आशुतोष यादव, चंद्रपाल यादव, धीरेंद्र यादव, कुलदीप यादव, अमन यादव, मोहित सिंह, विवेक यादव, विमल सिंह और मंगल सिंह मौजूद रहे।
जसराना में पकौडे़ तलकर वितरित किए
जसराना। स्थानीय युवाओं ने समाजवादी नेता इं. सचिन यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया। उन्होंने पकौडे़ तलकर एका, फरिहा व मुस्तफाबाद आदि कस्बों में वितरित किए। इं. सचिन यादव ने कहा कि युवाओं को सब्जबाग दिखाकर सत्ता आई सरकार ने उनका रोजगार छीन लिया है। भ्रष्टाचार व अत्याचार को बढ़ावा देने के लिए सरकार पांच साल संविदा कानून को लागू करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें