फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के जन्म दिवस पर पौधे रोपे, सफाई अभियान चलाया और मरीजों को फल बांटे

विज्ञापन
फिरोजाबाद क्लब में दिव्यांगजनों को वैशाखी वितरण करते महानगर अध्यक्ष राकेश संखवार और महापौर नूत? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
टूंडला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिलेभर का मुख्य कार्यक्रम टूंडला के एक मैरिजहोम में किया गया। इस दौरान मरीजों को फल, वृद्धों को छड़ी और वॉकर बांटे, स्वच्छता अभियान चलाया और पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

टूंडला में भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उभरते नए भारत ने विश्व में मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में पहचान बनाई है। जिला महामंत्री दीपक चौधरी, जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता व कोषाध्यक्ष महीपाल निषाद ने कहा कि राष्ट्रसेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसा नेतृत्व मिला है, जिसने लोक-कल्याणकारी नीतियों से वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ा।
ब्रजक्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, वृंदावनलाल गुप्ता, राजीव गुप्ता, गोपाल कृष्ण सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, जगन सेठ, नगर अध्यक्ष रूपेश शुक्ला, रामतीर्थ चक, विकास पालीवाल, दीपक राजोरिया, मनीष ठाकुर आदि मौजूद रहे। सेवा सप्ताह के तहत वृद्धजनों को छड़ी, वॉकर, वैशाखी आदि उपकरण वितरण किए गए। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. संजीव वर्मा व समाज कल्याण विभाग का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

एनएसएस ने लगाए पीपल के पौधे
फिरोजाबाद/टूंडला/शिकोहाबाद। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पौधारोपण किया। महात्मा गांधी बालिका महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संध्या द्विवेदी के निर्देशन में परशुराम पार्क में पीपल के 20 पौधे रोपे। डॉ. निष्ठा शर्मा, शैल गुप्ता और वालंटियर्स आरती, एकता यादव, हरिहर, रानी यादव, ज्योति यादव, परी आदि मौजूद रहीं। सीएल जैन कॉलेज की एनएसएस इकाई ने भी पीपल के पौधे लगाए।
प्राचार्या डॉ. ऊषा सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ. उदयराज सिंह और अन्य शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पौधे लगाए। जिला नोडल अधिकारी नवीन माहेश्वरी ने बताया कि फ़िरोजाबाद जिले में एनएसएस ने 125 पौधे लगाए। एसआरके कॉलेज, दाऊदयाल कॉलेज, अमरदीप कॉलेज, शिवप्रसाद कॉलेज, बीडीएम कॉलेज, एके कॉलेज में भी पौधारोपण किया। श्री शिवप्रसाद मेमोरियल बालिका महाविद्यालय टूंडला की एनएसएस इकाई ने पीपल के 21 पौधे लगाए।
कॉलेज प्रबंधक अजय शर्मा आदि मौजूद रहे। पालीवाल महाविद्यालय शिकोहाबाद की एनएसएस की दोनों इकाइयों ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एमपी सिंह, डॉ. टीएच नकवी, प्राचार्य डॉ. वाईसी पालीवाल, डॉ. आरबी पांडे, अजय कुमार, छोटेलाल, प्रिया राजपूत और अमित आदि मौजूद रहे। संवाद
हवन-यज्ञ कर मिठाई बांटी
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय युवा वाहिनी गो प्रकोष्ठ की टीम ने हवन-यज्ञ कर मिठाई बांटी। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. ह्देश शर्मा ने की। प्रदेश सचिव विपिन शर्मा ने विचार व्यक्त किए। अनूप कृष्ण राजौरिया, राहुल गर्ग, अवधेश चौहान, आकाश चौहान, दीपक गर्ग, राजीव गर्ग, अनूप तिवारी, अनूप राठौर, हर्ष तिवारी, आकाश पाराशर, सुग्रीव मिश्रा, हिमांशू गर्ग आदि मौजूद रहे।
साफ-सफाई की और गरीबों को फल बांटे
शिकोहाबाद। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के तहत साफ-सफाई की और फल वितरित किए। सदस्य जिला योजना समिति दिलीप कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। वार्ड 17 में स्वच्छता वातावरण प्रोत्साहन समिति व भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश यादव के नेतृत्व में प्रोफेसर कॉलोनी में सफाई की।
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका पूनम बहन व नरेंद्र प्रधान, सफाई नायक महेश कुमार, विपिन राय, रोबिन यादव, दीपक यादव, अल्केश कुमार, सीमादेवी, मधु देवी आदि मौजूद रहे। भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्षा मनोरमा गुप्ता के नेतृत्व में कुष्ट आश्रम, बालाजी मंदिर, चौमुखी मंदिर और अस्पताल में मास्क और फल बांटे। नीतू मैथला, अनिता यादव, गीता गुप्ता, सपना गुप्ता, वंदना गुप्ता, संध्या अग्रवाल और संगीता गुप्ता मौजूद रहीं।
दिव्यांगाें को बांटे वैशाखी, मरीजों को फल
फिरोजाबाद/टूंडला। भाजपा की महानगर इकाई द्वारा दिव्यांगों को वैशाखी बांटी गई। जिला अस्पताल में मरीजों को और अपना घर के वृद्धजनों को फल बांटे। कोटला रोड स्थित राठौर धर्मशाला में केक काटकर वितरित किया। फिरोजाबाद क्लब में 30 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान किए।
भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, मेयर नूतन राठौर, विधायक मनीष असीजा, राधेश्याम यादव, श्रीनिवास शर्मा, रामनरेश, अंकित तिवारी, कैलाश ओझा, निर्मल शर्मा, मधुरमा गुप्ता, केके गांधी, केशव सिंह फौजी, आंनद अग्रवाल, योगेश प्रताप बघेल आदि मौजूद रहे।
गोमाता सेवा महासंघ ने बांटे छड़ी और वॉकर
टूंडला। अंतरराष्ट्रीय गोमाता सेवा महासंघ ने आर्य समाज मंदिर में बुजुर्गों को छड़ी और वॉकर बांटे। राष्ट्रीय महामंत्री लोकेंद्र सिंह पोनियां, प्रदेश महामंत्री रामतीर्थ सिंह चक, राष्ट्रीय सह संयोजक सचिन जैन, डॉ गौतम सिंह, नॉहवर प्रदीप पाठक, आशीष राना, सुरेश पाठक आदि मौजूद रहे। भाजपा महिला मोर्चा के सीयरदेवी मंडल की कार्यकर्ताओं ने गरीबों को फल बांटे। डॉ. पूरनसिंह, रंजना कर्दम, भूदेव सिंह निषाद, सरोज देवी, माया देवी, हरिवीर, भूप सिंह, गया प्रसाद, नेत्रपाल सिंह राजपूत, हरि गोपाल आदि उपस्थित रहे।
सिरसागंज में काटा गया केक
सिरसागंज। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फल बांटे और केक काटा गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता पोरवाल ने 70 स्थानों पर फल बांटे। राज्य महिला आयोग सदस्य सुमन चतुर्वेदी, जिला महामंत्री शशि कला यादव, जिला महामंत्री विजय रानी जादौन, जिला उपाध्यक्ष मनोरमा गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमिता पोरवाल, आशा पोरवाल रीना, जादौन शोभा जैन, राजोला तोमर वीना गुप्ता पूजा गुप्ता, नीतू मेथला जिला कोषाध्यक्ष, अनीता यादव ने सीएचसी में मरीजों को फल बांटे। मैत्री अस्पताल में महिला मोर्चा की सदस्यों ने मोदी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। युवा कार्यकर्ताओं ने अपनी गली मुहल्लों में झाडू लगाकर सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें