फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला विधानसभा में 150 बूथ बढ़ाने का भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टूंडला विधानसभा के उपचुनाव कराने की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी। कोरोना संक्रमण के दौरान चुनाव के कारण टूंडला विधानसभा क्षेत्र में 150 बूथ बढ़ाने का प्रस्ताव आयोग को भेज दिया है। हालांकि मतदान स्थलों में कोई बदलाव नहीं होगा। टूंडला से विधायक व पूर्व मंत्री रहे प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल आगरा लोकसभा सीट से सांसद बन जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। प्रदेश में पिछले दिनों हुए उपचुनाव के दौरान मामला कोर्ट में होने के कारण चुनाव नहीं कराए थे। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही टूंडला में उपचुनाव कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच उप चुनाव होने के कारण प्रदेश संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अवनीश सक्सेना ने पहले ग्रामीण अंचल में एक बूथ पर 1400 तक वोटर थे व शहरी क्षेत्र में 1200 तक आंकड़ा था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते प्रत्येक बूथ पर एक हजार तक वोटर रखने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने उसी परिसर में बूथ बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिले की टूंडला विधानसभा में 150 बूथ बढ़ाने का प्रस्ताव भेज दिया है। टूंडला क्षेत्र में प्रशासन के प्रस्ताव को हरी झंडी मिली तो बूथों की संख्या 558 हो जाएगी।
डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने सोमवार को राजनीतिक दलों के साथ ही बैठक करके इस प्रस्ताव को आयोग को भेजने का निर्णय लिया है। दलों से भी सुझाव मांगे गए। टूंडला विधानसभा में बूथों की संख्या 408 थी, लेकिन 150 के बढ़ने के साथ यह संख्या 558 हो जाएगी। प्रशासन के द्वारा बढ़े बूथों के हिसाब से ही ईवीएम को तैयार किया जा रहा है। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, सपा के महाराज सिंह धनगरा, कांग्रेस से पंडित मनोज भटेले, राष्ट्रीय लोकदल से चौधरी चंद्रवीर सिंह, बीएसपी से चेतन कुमार, एसडीएम टूंडला एकता सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रेनू अग्रवाल, राजेंद्र सिंह और नरसिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें