फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिसकर्मी की निजी कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर

Sun, 08 Jun 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
शिकोहाबाद। रविवार दोपहर शिकोहाबाद में एक पुलिसकर्मी की निजी कार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। यह घटना स्टेट बैंक चौराहे के पास हुई। आरोप है कि टक्कर लगने के बाद जब स्कूटी सवार सुदामापुरी निवासी युवक ने विरोध किया, तो सादा वर्दी में मौजूद कार सवार पुलिसकर्मी ने उस पर रौब झाड़ा और बाद में उसकी पिटाई भी कर दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार पर पुलिस का निशान लगा हुआ था। जब युवक ने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया, तो पुलिसकर्मी ने उसकी पिटाई कर दी। यह देखकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। खुद को घिरता देख, कार सवार पुलिसकर्मी ने पुलिस को मौके पर बुलाया। इसके बाद पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और स्कूटी सवार युवक को थाने ले जाया गया। घटना के दौरान, स्कूटी सवार युवक ने अपनी मां को फोन करके बुलाया। बेटे की पिटाई से आक्रोशित महिला ने ईंट उठा ली और कार सवार पुलिसकर्मियों के पीछे दौड़ पड़ी। जब पुलिस स्कूटी सवार युवक को थाने ले जा रही थी, तो उसकी मां भी जबरन पुलिस की सरकारी गाड़ी में बैठकर थाने पहुंच गई।थाने पहुंचने के कुछ देर बाद, दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि यह विवाद गाड़ी टकराने को लेकर हुआ था, और दोनों पक्षों ने मिलकर मामले को सुलझा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें