हालांकि इस बार मृतक की पत्नी और बच्चे अपने ही ताऊ और ताऊ के लड़कों पर पिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक की बेटी का आरोप है कि उसके पिता ताऊ के लड़कों के डराने और धमकाने के कारण तनाव में थे और कई दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। आरोप है कि उसके पिता ने उक्त लोगों की वजह से ही यह कदम उठाया है।
यह भी पढ़ेंः- Agra News: शरीर और आंख में दर्द के बाद बुखार की दस्तक, इसे कैसे करें ठीक; जानें डॉक्टर की सलाह
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक विक्रम को दो बेटा और एक बेटी है। बड़ी बेटी आरुषी तोमर, बेटा अभिनव और कृष्ण कुमार तोमर हैं। तीनों बच्चे पढ़ रहे हैं। पिता की मौत के बाद मृतक की पत्नी सीमा तौमर पर अब तीनों बच्चों के शादी समारोह और नौकरी आदि की जिम्मेदारी उसके कंधों पर बढ़ गई है। कारोबारी की मौत के बाद से नगर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
यह है पूरा मामला
मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार मोहल्ले का है। यहां के रहने वाले विक्रम तोमर (47) बुधवार को अचेत अवस्था में तोमर गेस्ट हाउस में पड़े मिले। जानकारी होने पर बेटा अभिनव मौके पर पहुंचा। यहां पिता को जमीन पर पड़ा देखा। इस पर उसने अन्य परिजन को सूचना दी। परिजन गेस्ट हाउस पहुंचे और विक्रम को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ेंः- UP: आगरा के इस रेस्टोरेंट में मिलता है ना सिर्फ घर जैसा खाना, बल्कि महिला सशक्तीकरण की भी दिखती है झलक
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने आगरा के अस्पताल ले जाने के लिए कहा। आगरा पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर थाना पहुंच गए। विक्रम की बेटी आरुषि ने अपने ताऊ और उनके बेटों पर जहर देकर हत्या करने की बात कही। पुलिस ने बात करके जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।