जसराना। क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 10 की छात्रा को ले जाने का आरोप विशेष समुदाय के युवक पर है। मंगलवार शाम भाजपा और संघ के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे और पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। पुलिस ने कहा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसकी पुत्री कक्षा 10 की छात्रा है। वह बड़ी पुत्री के घर 14 दिसंबर को गया था। 19 दिसंबर को भी उसकी पुत्री कॉलेज आई थी। देर शाम तक नहीं लौटने पर तलाश की। पता चला कि कासगंज निवासी विशेष समुदाय का युवक उसे अपने साथ बहलाकर ले गया। पीड़ित भाजपा और संघ पदाधिकारियों से मिला और पुलिस पर कारवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
गजेश कुमार, ओमवीर सिंह, गोपाल शुक्ला, गौरव हिंदू, नेम सिंह, शिवराम, अमित गुप्ता, सुशील कुमार, नीलकमल यादव, पूरन सिंह, अरविंद कुमार, पंचम सिंह, हर्ष लोधी, विनोद कुमार, राहुल यादव, सत्यवीर सिंह, विनीत चौहान सहित संघ और भाजपा के पदाधिकारी थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय मिश्रा ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।