थाना परिसर में सैकडों वाहन कबाड की तरह पडे हैं।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले के थाने कबाड़खाने में तब्दील होते जा रहे हैं। आईजी आगरा जोन ए. सतीश गणेश ने वाहनों का निस्तारण करने के निर्देश इन थाना प्रभारियों को दिए हैं।
पुलिस द्वारा की जाने वाली वाहन चेकिंग या फिर चोरों के कब्जे से पकड़े जाने वाले दोपहिया वाहन मालिकानों की तो पुलिस तलाश करने की जहमत तक नहीं उठाती। यही कारण है कि थानों में ऐसे वाहन सही होने के बावजूद लाखों रुपये कीमत के यह वाहन कबाड़ में तब्दील हो जाते हैं।
इन वाहनों की पुलिस न तो नीलामी की ओर ध्यान ही देती है और न ही चोरों के कब्जे से पकड़े जाने वाले ही वाहन चालकों के असली मालिक की तलाश करती हैं। कई वर्षों से नीलामी तक नहीं की गई। शहर के प्रमुख थाना उत्तर का आधे से भी ज्यादा परिसर कबाड़ बन चुके वाहनों से घिर है। सौ से भी अधिक दोपहिया वाहन यहां खड़े हैं। यही हाल थाना दक्षिण में पीछे की ओर खड़े वाहनों के कारण है। थाना लाइनपार में थाने की बिल्डिंग के नाले के किनारे की साइड में वाहन कबाड़ में तब्दील हो गए। रसूलपुर थाने के बाहर व अंदर कबाड़ वाहन खड़े हैं।
आईजी ने भी जताई थी नाराजगी
ईद-उल अजहा के मौके पर जिले में औचक निरीक्षण को आए आईजी आगरा ए. सतीश गणेश ने दक्षिण थाने के निरीक्षण के दौरान कहा था कि कबाड़ का निस्तारण करो। ताकि जगह खाली हो सके। स्थानीय अफसरों ने उसे खाली कराने का भरोसा दिया था।