फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में अश्लीलता की सूचना पर पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एटा चौराहे के समीप एक गेस्ट हाउस एवं रेस्तरां में सोमवार सुबह पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर दबिश दी। पुलिस को देख रेस्तरां में बैठे युवक-युवतियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरों को भी खुलवा कर चेक किया। एटा चौराहे के समीप स्थित एक गेस्ट हाउस एवं रेस्तरां के बारे में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों का कहना है कि इनके व्यवहार से बच्चों पर काफी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह भी स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी कि गेस्ट हाउस में कुछ युवक-युवतियां रंगरलियां मना रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने महिला पुलिस को साथ लेकर गेस्ट हाउस पर दबिश दी। पुलिस को रेस्तरां में युवक-युवतियां व छात्र-छात्राएं बैठे हुए मिले। इस दौरान पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरे भी चेक किए। हालांकि पुलिस को वहां कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को देख कमरों में बंद युवक-युवतियां भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें