फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगा कर किसान के घर से हजारों के आभूषण और नगदी चोरी

विज्ञापन
शिकोहाबाद नगला कन्हीं में नकब लगा कर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद फेंके गए सामान को देखते ग्र? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगला कन्हीं में रविवार रात चोर मकान में नकब लगा कर कमरे के अंदर रखी अलमारी और संदूकों में रखे हजारों रुपये के आभूषण और नगदी चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के पीछे खेत में पड़े संदूक और सूटकेस को अंदर रखवाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगला कन्हीं निवासी सत्यवीर पुत्र राजवीर बड़े काश्तकार हैं। आलू और सरसों की खेती करते हैं। रविवार को परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद छत पर और कुछ मकान के बाहर चारपाई बिछा कर सो गए। रात के समय अज्ञात चोरों ने दीवार में नकब लगा कर अंदर प्रवेश किया। कमरों में रखे संदूक, सूटकेस व अलमारी में रखे सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर लिए।
सुबह जागने पर महिलाओं को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने घर के अन्य लोगों को बताया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें