फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में हुआ रिहसर्ल

Sun, 24 Jan 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए स्कूली बच्चों, सुरक्षा बलों (पुलिस के जवान) ने मंगलवार को  फुल ड्रेस रिहर्सल की।  रिहर्सल में जहां सेना, अर्ध सैनिक बलों, पुलिस व एनसीसी कैडेट्स ने मार्च  पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी वहीं स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।  
विज्ञापन

 रिहसर्ल की शुरुआत जवानों द्वारा मार्च पास्ट से की गई। इसके बाद  पुलिस कर्मियों के डेयर डेविल शो के अलावा विद्यार्थियों ने रंगारंग  कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुलिस के दस्ते ने बाइक पर करतब दिखाए। पुलिस लाइन ग्राउंड में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे। मुख्य समारोह पुलिस लाइन मैदान में होगा जिसमें सांसद अक्षय यादव तिरंगा झंडा फहराएंगे और परेड में सलामी लेंगे। इसके अलावा शहर में सुरक्षा  कड़ी कर दी गई है। नाकों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है।
रविवार को गणतंत्र दिवस की परेड के लिए सीओ सदर जगदीश सिंह ने मुख्य अतिथि की भूमिका में थे, तो एसएसपी अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि के साथ परेड का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन का नजारा गणतंत्र दिवस की परेड से कम नहीं लग रहा था। पुलिस लाइन में पिछले 15 दिन से 67 वें गणतंत्र दिवस की परेड के लिए तैयारियां चल रही थीं। परेड रिहसर्ल के दौरान एसपी सिटी उदय शंकर सिंह, एसपी देहात डा. संजय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, सीओ श्यामकांत, समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कर्णपाल सिंह ने बताया कि इस बार परेड के लिए आठ टोलियों का गठन किया गया है। पहली टोली में यातायात पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे, जबकि दूसरी टोली शसस्त्र जवानों की होगी। वहीं अन्य टोलियां पुलिस आफिस, एसपीओ कार्यालय, सिविल पुलिस, पीएसी के साथ दो टोलियां महिला कांस्टेबिलों की होगी। गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि फीरोजाबाद सांसद अक्षय यादव होंगे। वहीं 14 स्कूलों के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें