सरकारी ट्रॉमा सेंटर पर पुलिस जीप में धक्का लगाते आरोपी।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। झगड़े के आरोपियों का मेडिकल कराने को आई जीआरपी फिरोजाबाद के पुलिसकर्मियों को गाड़ी में धक्के लगाने को मजबूर होना पड़ा। लोगों के मदद से गाड़ी स्टार्ट हो सकी।
फिरोजाबाद की जीआरपी टीम ने रेलवे स्टेशन के पास ही झगड़ा करने के तीन आरोपियों को पकड़ा था। रसूुलपुर थाना क्षेत्र के अशरफगंज निवासी मोसिम (20) पुत्र नईम, तौसीक पुत्र मुन्ना खां, इटावा के साबितगंज निवासी केसर सिद्दीकी पुत्र कमरुल इस्लाम व को गिरफ्तार किया था। जीआरपी के सिपाही तीनों का मेडिकल कराने के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में गाड़ी लेकर पहुंचे थे।
मेडिकल कराने के बाद जब जाने की तैयारी कर रहे थे। चालक काफी देर तक गाड़ी स्टार्ट करने का प्रयास करता रहा। लेकिन गाड़ी के स्टार्ट नहीं होने के कारण पुलिस कर्मियों के साथ आरोपियों तक को धक्के लगाने मजबूर होना पड़ा। जीआरपी प्रभारी ऊषा मलिक का कहना है कि गाड़ी की बैटरी खराब होने के कारण स्टार्ट नहीं हुई थी। गाड़ी की बैटरी बदलवाने को लेकर पत्र भेज दिया है। एक दो दिन में बैटरी बदल जाएगी। फिर ऐसी दिक्कत नहीं होगी।