फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबरई रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से गिरा युवक,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना के दबरई रेलवे क्रासिंग के पास किसी ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

थाना मटसेना क्षेत्र के दबरई रेलवे क्रासिंग पर एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना मटसेना क्षेत्र की पुलिस को दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उसकी शिनाख्त का प्रयास किया गया। उसकी जेब से मिले मोबाइल से नंबर निकाल कर बात की गई, तो उसके जनपद एटा के थाना शीतलपुर के गांव हीरापुर निवासी नेमसिंह पुत्र रतनपाल सिंह के रूप में पहचान हुई।
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहां पहुंचकर परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर था। इसी के चलते घर से निकल आया था। किसी ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें