आगरा को जोड़ने वाले फतेहाबाद मार्ग पर चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए जिले की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बृहस्पतिवार को पुलिस द्वारा जिले भर में संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बैंकों के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहा।
रविवार को रक्षाबंधन है। बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी है। महिलाएं और युवतियां खरीदारी करने को पहुंच रही हैं। चूड़ी व्यापारी गैर जिले व प्रदेशों से तकादा करके घर लौट रहे हैं। बृहस्पतिवार को बैंकों में भी भीड़ दिखाई दी। इन सबके बीच अपराधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस अफसर भी सक्रिय नजर आए। बृहस्पतिवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात दिखाई दिया। वहीं बैंकों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। बैंक आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी गई। वहीं आगरा, एटा, मैनपुरी और इटावा जिले की सीमाओं को जोड़ने वाले फतेहाबाद मार्ग, जलेसर मार्ग, एटा मार्ग के साथ अन्य मार्गों पर पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग की। शहर के प्रमुख सदर बाजार में भी देर रात तक महिलाएं और युवतियां खरीददारी करती दिखाई दी। जिसके लेकर बाजारों में रौनक दिखाई दी।