फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: नंबर प्लेट बदलकर सड़कों पर निकलते, फिर राहगीरों को बनाते निशाना; लुटेरों ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Mon, 18 Mar 2024 06:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

लुटेरे बाइक की नंबर प्लेट बदलकर सड़कों पर निकलते थे। फिर राहगीरों को निशाना बनाते थे। लुटेरों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लुटेरे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में उत्तर थाना पुलिस ने राहगीरों से लूट करने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरे चोरी की बाइक लेकर सड़कों पर निकलते थे। राहगीरों से मोबाइल, नकदी आदि की लूट करते थे। इस दौरान बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा लेते थे। इनके पास से 12 मोबाइल, चोरी की मोटर साइकिल, अवैध असलहा बरामद किया गया है।  

विज्ञापन


घटना उत्तर थाना क्षेत्र के देवेश चौक रहना की पुलिया की बीती चार मार्च की है। बाइक सवार तीन युवक यहां खड़ी महिला से मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। रविवार की शाम पुलिस ने आफताब उर्फ छोटू, आलोक और अमन निवासीगण मथुरा नगर को पकड़ा है। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि अपने खर्चे के लिए वारदात को अंजाम देते थे। 

कई वारदातों के बारे में बताया

बताया कि मोबाइल दूसरे शहरों व कुछ जानने वाले लोगों को कम कीमत पर बेच देते थे। इसके बाद तीनों अपना हिस्सा बांट लेते थे। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी सर्वेश मिश्र ने बताया कि लुटेरे सुनसान जगहों से गुजरने वाले राहगीरों से मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। कई वारदातों को इन लोगों ने स्वीकार भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें