फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका के महंगे शौक पूरा करने के लिए छात्र ने अपनाई जरायम की दुनिया...कारनामे सुन पुलिस भी रह गई सन्न

Sat, 29 Jul 2023 10:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

प्रेमिका के महंगे शौक पूरा करने के लिए छात्र ने जरायम की दुनिया में कदम रखा। पुलिस ने इसे पकड़ा और पूछताछ की। कारनामे सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने एक मेडिकल छात्र को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से नाइन एमएम पिस्टल बरामद हुई है। पकड़ा गया छात्र गाजियाबाद के एक निजी शिक्षण संस्थान में में पढ़ाई कर रहा है। प्रेमिका के शौक पूरा करने के लिए यह अपराधियों की संगत में आ गया। पुलिस ने इसे शनिवार को गिरफ्तार करने की बात कह रही है। जबकि परिजन का कहना है कि पुलिस इसे बृहस्पतिवार की रात को उठा ले गई थी।

विज्ञापन


मामला उत्तर थाना क्षेत्र का है। एसओ कमलेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार को बंबा चौराहा के समीप चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान पकड़े गए युवक के पास से नौ एमएम की देशी पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल देख पुलिस कर्मी भी दंग रहे गए।

यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज

विज्ञापन

पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम ललित निवासी ओझा नगर बताया। पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में बी-फार्मा का छात्र पिस्टल सहित पकड़ा गया है। प्रेमिका के मंहगे खर्चों को पूरा करने के लिए वह अपराधियों की संगत में आ गया।

यह भी पढ़ेंः- Agra Metro: ताजनगरी में जल्द दौड़ेगी मेट्रो, जारी कर दी गई किराया सूची; जानें कितने रुपये में कर सकेंगे यात्रा
 
विज्ञापन

पुलिस उससे पिस्टल की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है। वहीं उत्तर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त शीलेंद्र यादव उर्फ शीला को भी पकड़ा है। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त शीलेद्र यादव के पास से 550 ग्राम चरस बरामद हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें