शिकोहाबाद। कोतवाली में शनिवार को नारायण महाविद्यालय एवं पालीवाल महाविद्यालय के स्नातक के छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारियां दी गई।
एनएसएस की नोडल अधिकारी डॉ. शुभी पटेल ने कहा कि यह कार्यक्रम स्वयंसेवकों को पुलिस विभाग को करीब से समझने का अवसर देगा। इस दौरान स्वयंसेवकों को थाना पुलिस के कार्य, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं जनता से संवाद स्थापित करने की कला के बारे में जानकारी दी गई।