फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस पर पिटाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस पर पिटाई का आरोप
विज्ञापन

- कोतवाली पहुंचे व्यापारी, कोतवाल बोले- बयान लिए गए हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना(फिरोजाबाद)। थाना जसराना क्षेत्र के कस्बा पाढ़म में जांच के लिए पहुंची हरियाणा पुलिस पर स्वर्णकार को पीटने का आरोप लगा है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस स्वर्णकार को कोतवाली लाई और मामले की पूछताछ की। दो दिन पहले भी जसराना एवं हरियाणा पुलिस ने स्वर्णकार को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि हरियाणा के गुड़गांव के थाना सेक्टर 40 पुलिस बृहस्पतिवार को कस्बा पाढ़म के स्वर्णकार मनोज के आवास पर पहुंची। घर में घुसकर तलाशी लेने लगी। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। स्वर्णकार की पिटाई का आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी पाढ़म से पुलिस टीम मौके पर पहुुंची और हरियाणा पुलिस व स्वर्णकार को लेकर कोतवाली पहुंची। कोतवाली में जाकर पुलिस ने स्वर्णकार के बारे में पूछताछ की। इस दौरान हरियाणा पुलिस ने बताया कस्बा पाढ़म निवासी युवक रवि ने एक युवती को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग कर ठगी की है। उसे मनोज का भी नाम लिया है। कोतवाली पहुंचे स्वर्णकार के परिजन ने कहा दो दिन पहले भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। आज बिना स्थानीय पुलिस के आकर स्वर्णकार की पिटाई की गई है। जसराना कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा स्वर्णकार से पूछताछ के लिए पुलिस आई थी। स्वर्णकार के बयान लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें