फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने रविवार की रात को जिले के विभिन्न थानों में तैनात 30 पुलिस आरक्षियों को लाइन भेजा है। वहीं 35 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए एक से दूसरे थाने में तैनाती की है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के चलते कार्रवाई की गई है।
एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि जिले में कमान संभालने के बाद कई थाना क्षेत्रों में तैनात आरक्षियों द्वारा भ्रष्टाचार एवं मनमानी किए जाने की शिकायतें मिल रहीं थी। इन शिकायतों की जांच पड़ताल कराए जाने के बाद जिले के करीब 30 पुलिस कर्मियों को सीधे पुलिस लाइन में भेजा है। आरक्षियों में फिरोजाबाद शहर के उत्तर से तेजवीर, दक्षिण से राहुल, लोकेश कुमार, प्रियांशु, राजेश कुमार, थाना रसूलपुर से मोहन सिंह, किशन कुमार, राजेश कुमार, रामगढ़ से छत्रपाल, वीरेंद्र कुमार, इंद्रजीत व रामगोपाल व मटसेना से राजनलाल, जशवीर व संजय सिंह, मक्खनपुर से किशन कुमार, हरीशचंद्र, पवन कुमार, रामू सिंह, फरिहा से सुनील कुमार, विजय सिंह, सिरसागंज से दीपक कुमार, नगला खंगर से संतोष कुमार व अजीत सिंह, नगला सिंघी से राजकुमार सोलंकी व बालेश्वर, शिकोहाबाद से राजवीर सिंह, नेत्रपाल, संतोष गौतम, मुकेश कुमार शामिल थे। इसके साथ ही करीब 35 चौकी प्रभारियों को एक से दूसरे थाने में स्थानांतरण कर दिया है। इन सभी को नए स्थान पर चार्ज संभालने के लिए कहा है।