फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरगना रामबाबू उर्फ रंगीला की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
अंतराज्यीय गैंग का सरगना रामबाबू शास्त्री उर्फ रंगीला का फ़ोटो- एसओजी टीम द्वारा प्राप्त - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लूट एवं डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले रामबाबू शास्त्री उर्फ रंगीला गैंग पर जिले की पुलिस शीघ्र ही शिकंजा कसेगी। गिरोह को पंजीकृत करने के साथ रंगीला पर इनाम घोषित कर उसको शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एसएसपी अजय कुमार के निर्देशन में एसओजी टीम इस गिरोह के कारनामों को खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी पुलिस एवं एसओजी टीम ने करीब चार माह के मंथन के बाद खाद दुकानदार के साथ हुई लूटपाट के आरोपियों को धर दबोचा था। इस गैंग से थाना पुलिस एवं एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह ने काफी गहनता से पूछताछ की तो उन्होंने जो राज उगले वह चौंकाने वाले थे,इस दौरान बताया कि वह छारबाग के साथ-साथ आगरा के फतेहाबाद तक में एक स्वर्णकार के यहां डकैती डालने की प्लानिंग करके चले थे। गैंग में शामिल एक सदस्य नेत्रपाल पुत्र रतन सिंह राजस्थान के धौलपुर राजाखेड़ा क्षेत्र का होने के कारण आशंका है कि इस गिरोह ने राजस्थान में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया होगा। एसएसपी अजय कुमार ने इस गिरोह की कुंडली खंगालने के लिए एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह को लगाया है। उन्होंने कहा कि इस गिरोह ने फिरोजाबाद, आगरा के साथ-साथ राजस्थान में कितनी घटनाओं को अंजाम दिया उसको खंगाला जाए। गिरोह के सरगना रामबाबू शास्त्री उर्फ रंगीला की गिरफ्तारी प्राथमिकता के आधार पर की जाए। बदमाशों को गैंग का सरगना होने के कारण कहां-कहां घटनाओं को अंजाम दिया। इसकी जानकारी हो सकेगी। एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि रामबाबू शास्त्री उर्फ रंगीला की गिरफ्तारी को टीमें लगा दी हैं, शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। गैंग के सदस्यों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। गैंग का पूरा ब्योरा खंगालने के लिए एसओजी टीम को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें