फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर पुलिस,पीएसी के साथ आरएएफ की मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में होगी तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। होली के मौके पर सुहाग नगरी में पुलिस फोर्स की व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहेंगी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में आरएएफ व पीएसी की तैनाती की जाएगी। आपसी सौहार्द कायम रहे इसके लिए थाना स्तर पर शांति कमेटी की बैठक भी की जा रहीं हैं।
विज्ञापन

सुहागनगरी में होली के त्योहार पर असामाजिक तत्वों कोई हरकत ना करें इसकी तैयारी पुलिस ने पहले से ही करनी शुरू कर दी हैं। थाना स्तर पर शांति कमेटी की बैठक के जरिए क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याओं को सुनने के साथ उनके निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। होली के रंग में कहीं भंग ना पड़ जाए इसके लिए शहर में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती करने के साथ यहां ग्रामीण अंचल का फोर्स भी तैनात रहेगा।
सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने शहरी क्षेत्र की मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पहले से गश्त बढ़ाया है। इसके साथ ही होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस के साथ-साथ पीएसी व आरएएफ के हाथ में रहेगी। एक कंपनी आरएफ व एक टुकड़ी पीएसी ने शहर में डेरा डाल रखा है। पुलिस की टीमें सोमवार रात से मंगलवार तक निगरानी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें