फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में आठ साल की बच्ची का अपहरण का दुष्कर्म और फिर हत्या कर शव को बोरे में भरकर घर में ईंटों की चट्टे से दबाने के मामले में नारखी पुलिस ने विवेचना पूरी कर चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट 135 पन्नों की है। इस मामले में मुख्य आरोपी के साथ उसके माता-पिता और छोटे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं।
थाना नारखी क्षेत्र में हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र की रहने वाली बालिका अपनी नानी के साथ घूमने के लिए आ गई थी। 17 जून की शाम 7 बजे आरोपी कौशल जबरन आयकर अधिकारी रिश्तेदार के घर में घसीट ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी थी। रात में 11 बजे शव को बोरे में भरकर अपने घर के एक कमरे में दीवार के सहारे रखकर ईंट के चट्टे से दबा दिया था। पुलिस ने 18 जून की रात बच्ची का शव बरामद कर लिया था। पुलिस ने कौशल उसके पिता अर्जुन, मां राधा, छोटे मनीष को गिरफ्तार कर लिया था। 19 जून की सुबह पुलिस मुख्य आरोपी कौशल को लेकर बच्ची की चेन बरामद करने गई थी। जहां आरोपी ने चेन के साथ छिपाए गए तमंचे से फायर कर भागने का प्रयास किया था। मुठभेड़ में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले की विवेचना कर रहे थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरी ने बताया कि मामले की विवेचना पूरी कर चारों के आरोपियों के खिलाफ 135 पृष्ठों की चार्जशीट दाखिल की गई है।