फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Jun 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
रसूलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया दुष्कर्म का आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : गोष्ठी में बोलते जिले के प्रभारी अनिल चौधरी।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर इलाके मेें एक युवक विवाहिता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। लेकिन जब पीड़िता को धोखा मिलने की जानकारी हुई तो तीन दिन पहले उसने रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने उसे मंगलवार को नगला मोती से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि तीन दिन पहले 32 वर्षीय पीड़िता ने रसूलपुर थाने में तहरीर दी थी कि आरोपी अजय कुमार उसके पड़ोस में रहता है। वह अक्सर उसके घर आता-जाता था। इसी दौरान उसने पति के मोबाइल से कुछ तस्वीर ले ली। इसके बाद तस्वीर दिखाकर बातों के जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बना लिए। शादी का झांसा देकर वह लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता उससे शादी की बात करती तो वह कोई न कोई बहाना कर टाल जाता था। तीन दिन पहले विवाहिता ने शादी बात कही तो वह मुकर गया और धमकी दी। इस पर पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस आरोपी अजय पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुटी थी। मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें