फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अवैध कैफे संचालकों पर पुलिस सख्त, 11 के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई

Mon, 05 Jan 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
अवैध कैफे संचालक पुलिस हिरासत में। स्रोतः पुलिस - फोटो : अवैध कैफे संचालक पुलिस हिरासत में। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दक्षिण थाना क्षेत्र के महावीर नगर में कैफे के भीतर किशोरी से छेड़खानी की हालिया घटना के बाद पुलिस ने अवैध संचालकों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर अनियमित तरीके से संचालित हो रहे 11 कैफे संचालकों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों में रिजवान, रजत राठौर, दर्पण कुमार, अरशद, शिवा, विकास, अंकुर, राजू, सुरजीत, विशाल और आकाश शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध शांतिभंग की धारा (निरोधात्मक कार्रवाई) के तहत चालान किया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि कैफे की आड़ में अनैतिक गतिविधियां और सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें