टूंडला के उसायनी में होटल सील करती पुलिस पुलिस प्रशासन
- फोटो : टूंडला के उसायनी में होटल सील करती पुलिस पुलिस प्रशासन
टूंडला। हाईवे स्थित राजा का ताल क्षेत्र में सोमवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की। नायब तहसीलदार हृदेश कुमार और थाना प्रभारी अनिल कुमार को सूचना मिली थी कि होटल एजे ब्रदर्स और ऋषभ होटल में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। पुलिस की घेराबंदी देखते ही होटल संचालक और संदिग्ध युवक-युवतियां पिछले रास्तों से भाग निकले।
तलाशी के दौरान होटलों के कमरों से संदिग्ध वस्तुएं और अनैतिक कार्यों के साक्ष्य मिलने पर टीम ने दोनों होटलों को तुरंत सील कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से हाईवे किनारे स्थित अन्य अवैध होटल संचालकों में खलबली मच गई है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की है।