फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा आज से, छह केंद्रों पर 13,248 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sun, 07 Jun 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा आज से जिले के छह केंद्रों पर शुरू होगी। परीक्षा 8 से 10 जून तक तीन दिनों में छह पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली में 2208 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

भर्ती परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। तीन दिनों में कुल 13,248 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सीएल जैन डिग्री कॉलेज, दाऊदयाल पीजी कॉलेज, एमजी इंटर कॉलेज, एमजी पीजी कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक और एसआरके पीजी कॉलेज शामिल हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। प्रशासन की ओर से प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सहायक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। परीक्षा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा सके।

प्रबंधक ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया को देखते हुए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के सत्यापन के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें