फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग...पुलिस ने सिखाया सबक, दो के पैर में लगी गोली; तीन गिरफ्तार

Tue, 14 Oct 2025 08:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पुलिस टीम ने बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने बाइक मोड़ दी। हड़बड़ाहट में उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख दोनों युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में सिरसागंज पुलिस ने सोमवार रात एक मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। एक को सुरक्षित गिरफ्तार किया गया। तीनों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि ये बदमाश हाल ही में सिरसागंज के एक दुकानदार को 20 हजार का चूना लगाकर फरार हो गए थे। तभी से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि एक मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्त सोथरा रोड की ओर से नगला राई सड़क पर आ रहे हैं। 

 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नगला राई सड़क पर चेकिंग शुरू कर दी। एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने बाइक मोड़ दी। हड़बड़ाहट में उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख दोनों युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे जख्मी हो गए।

बदमाशों की पहचान और बरामदगी
घायल बदमाशों की पहचान मोहसिन उर्फ मोसीन, साहिल उर्फ रफीक और कमल पुत्र तुलाराम निवासी थाना सादाबाद, हाथरस के रूप में हुई। इनके पास से तीन तमंचे और 5 कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल, 6 चोरी के मोबाइल फोन, लूटे गए 5,400 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें