फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस ने किशोर समेत तीन को पीटा

Mon, 20 Jan 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में दो बाइक पर तीन युवक इसमें इस किशोर चार दिन पहले चाय पीने जा रहे थे। आरोप है कि तभी थानेदार के दो कारखास (सिपाही) ने चेकिंग के नाम पर रोक लिया। पीटते हुए थाने ले गए। यहां भी पिटाई की। परिजन रात भर उनकी तलाश में लगे रहे। पीड़ित किशोर के पिता ने उच्चधिकारियों के साथ सीएम पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर के हाथी वाली गली आसफाबाद निवासी दिनेश उर्फ कमलेश के परिवार का साहिल दो दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार को बाइकों से निकले थे। चाय पीकर घर आने के दौरान स्टेशन रोड पर दो सिपाहियों ने उन्हें रोक लिया। सवाल जवाब के बाद तीनों को सिपाही पीटते हुए थाने ले गए। आरोप है कि साहिल के मुंह से खून आने लगा था। इधर परिजन उन्हें रात भर तलाशते रहे। परिजन ने रसूलपुर थाने पर उनकी गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र भी दिया था।
अगले दिन दक्षिण थाने से फोन आया कि तीनों स्टंट कर रहे थे। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। जमानत के बाद साहिल ने बताया कि वह स्टंट नहीं कर रहे थे। साहिल ने आरोप लगाते हुए बताया कि दोनों सिपाहियों ने उनसे झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी दी थी। पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों व सीएम पोर्टल पर की है। जबकि थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि युवक स्टंटबाजी कर रहे थे। उन्हें हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें