फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर चोर गिरफ्तारः दिन में करते रेकी, रात में वारदात को देते अंजाम, आठ घटनाएं कबूली, जेवरात व नगदी बरामद

Tue, 14 Mar 2023 05:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा है। यह दोनों चोर दिन में घरों की रेकी करते थे। रात में वारदात को अंजाम देते थे। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए जेवरात, नगदी व मोबाइल बरामद किए हैं।   
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को उत्तर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 25 हजार की नकदी और लाखों के आभूषण बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों आठ घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी सर्वेश मिश्र ने बताया कि उत्तर, लाइनपार और रसूलपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया था। टीम ने सोमवार की रात जलेसर रोड शनिदेव मंदिर के पास से दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम संजू उर्फ सनोज और संजय उर्फ कल्लू बताए। 

जेवरात, नगदी सहित चोरी के मोबाइल बरामद

बताया गया कि पकड़ा गया चोर संजू, मैनपुरी के घिरोर के गांव गुंदेला का है। वर्तमान में उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला एलान नगर में रहता है। संजय बिजली घर काजी पाड़ा रकाबगंज आगरा का है। जो वर्तमान में नगला विश्नू लाइनपार थाना क्षेत्र रहता है। इनके पास से तीन जंजीर, चार अंगूठी, एक चूड़ी, एक ओम, एक नाक की बेसर, एक झाले, पांच पायल, एक मंगल सूत्र, एक कर्धनी, दो मूर्ति लक्ष्मी गणेश, तीन सिक्कों के साथ 25 हजार पांच सौ रुपये आठ मोबाइल के साथ तमंचा बरामद किए हैं।

दिन में करते रेकी, रात में चोरी

एसपी सिटी सर्वेश मिश्र ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह दिन में रेकी करते थे। जिस मकान में ताला लगा रहता था। उस मकान को दिन में ही चिन्हित कर लिया करते थे। इसके बाद रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। 

इन लोगों के यहां की चोरी

12 अगस्त को बंबा चौराहा निवासी हेमंत कुमार के घर, 25 नवंबर को जलेसर रोड इंद्रानगर निवासी भूप सिंह के घर से चोरी की। 27 नवंबर को पुरानी आबादी रहना निवासी रघुवीर सिंह के घर से और 15 जनवरी को झलकारी नगर निवासी चौब सिंह के घर में वारदात की। 24 फरवरी को जैननगर निवासी उमेश के घर और 20 जनवरी को गांव खंजापुर निवासी दिनेश चंद्र के घर से चोरी की। दो जनवरी को अमन बिहार दतौजी कला निवासी मोहम्मद मौजज्जम, सात फरवरी को दतौजी बिजली घर के पास निवास करने वाले धीरज के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें