फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के एक निजी विवि की एमए की छात्रा की शादी तय होने से पहले ही युवक को धमकी देकर तुड़वाने के आरोपी को रामगढ़ पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली छात्रा ने केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप था कि आरोपी विजय उर्फ कार्तिक निवासी ग्राम कोडर, थाना फरिहा उसे कॉलेज आते-जाते परेशान करता था। इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी विजय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।