फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने महिला वारंटी सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने महिला वारंटी सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए
विज्ञापन

एका/खैरगढ़(फिरोजाबाद)। एका थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक महिला सहित पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। दो के कब्जे से शराब और एक वारंटी के पास से तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मुकुट सिंह निवासी नगला अकोला थाना एका, ओमरतन निवासी रुहासी थाना एका, निकलेश, रामचंद्र निवासी नगला मानधाती एका, कमला देवी निवासी गदनपुर एका को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई थी। तलाशी के दौरान आरोपी मुकुट सिंह से एक तमंचा, निकलेश के कब्जे से 20, रामचंद्र के कब्जे से 22 क्वार्टर शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष एका नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें