फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल, हत्या के मामले में चल रहा था फरार

Wed, 10 Jan 2024 04:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस दौरान गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पकड़ा गया बदमाश हत्या के मामले में फरार चल रहा था। 
विज्ञापन
जसराना थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जसराना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अपराधी को मुठभेड़ के दौरान पटीकरा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना जसराना में नौ मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम है। वह हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी को पुलिस ने घायल अवस्था में सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


थाना जसराना पुलिस को सूचना मिली कि थाना जसराना के गांव भैंडी निवासी युवक विंकल यादव की हत्या में आरोपी खुदादादपुर निवासी युवक रणजीत यादव पटीकरा नहर पुल पर कहीं भागने की फिराक से आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पटीकरा नहर पुल के पास चेकिंग करना शुरू कर दिया। 

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी सहित तीन को मारी टक्कर, बालिका की मौत... दो की हालत नाजुक
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान बुधवार की अलसुबह पुलिस ने एक युवक को रोकने का प्रयास किया। आरोपी युवक ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एसएसआई जयचंद बाबू शर्मा बाल बाल बच गए। फायरिंग करते हुए भागने के दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। गोली लगते ही आरोपी गिर गया। पुलिस ने घायलावस्था में आरोपी को सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। 

जानकारी मिलने पर एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सत्यजीत सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा ने कहा आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम था और थाना जसराना में उस पर नौ मुकदमे दर्ज है। आरोपी को उपचार के लिए भेजा गया है। न्यायालय के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: जमीन कब्जा के लिए परिवार को रास्ते से हटाना था मकसद, 22 में चार्जशीट तो 14 दिन में लगाई एफएसएल रिपोर्ट

युवक विंकल यादव की हत्या में रणजीत यादव आरोपी था। मुठभेड के दौरान उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर कार्रवाई की जा रही है। मामले में आठ लोग नामदर्ज थे। एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एक की मौत हो गई है। अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। -कुमार रणविजय सिंह, एसपी देहात

दोस्तों ने ही की थी विंकल की निर्मम हत्या

तीन जनवरी को जसराना थाना के गांव भैंडी निवासी विंकल यादव की उसके ही दोस्तों अनिल निवासी उजीरपुर थाना एका, रणजीत, विक्रम, मोहित निवासीगण खुदादादपुर थाना जसराना, पुष्पेंद्र नगला नथुआ, संगीत उर्फ सुरजीत निवासी नगला मांधाती थाना एका, सुमित उर्फ काले निवासी नगला तुरसी थाना जसराना, नीटू निवासी जोधपुर थाना एका ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मंगलवार को परिजनों ने एसएसपी से मिलकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें