फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी कारोबारी से ट्रेन में जहर खुरानों ने लूटे 90 हजार रुपये और मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। ट्रेन में यात्रा कर रहे सब्जी कारोबारी से जहर खुरानों ने 90 हजार रुपये , मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। अर्द्धबेहोशी की हालत में कारोबारी शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर उतर गया और नहर किनारे बैठ गया। इसी दौरान एक व्यापारी की नजर उस पर गई तो उसने कारोबारी से बात की। इस पर कारोबारी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

कानपुर के रामादेवी चौराहा निवासी मुस्तकीम पुत्र रशीद अहमद सब्जी का कारोबार करता है। उसका व्यापार दिल्ली और गाजियाबाद में है। पीड़ित के अनुसार वह दिल्ली से तगादा करके ट्रेन से लौट रहा था। उसके पास 90 हजार रुपये, मोबाइल और अन्य सामान था। उसका कहना है कि जब वह दिल्ली से ट्रेन में बैठकर कानपुर के लिए चला, तो रास्ते में उसे दो युवक मिले। उक्त युवक उसके पास बैठ गए और बातें करने लगे। इसी दौरान उन्होंने बिस्कुट का पैकेट निकाला और खाने लगे। इसी दौरान उन्होंने उसे भी बिस्कुट खाने के लिए दिया। जब उसने बिस्कुट खा लिया तो उसके बाद उसे नींद आ गई। जब जागा तो उसके पास रखा सामान गायब था और वह दोनों युवक भी नहीं थे। इसके बाद ट्रेन से उतर गया। पीड़ित पूर्ण रूप से होश में नहीं था। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता सुबह नहर पर तर्पण करने गए थे। इसी दौरान उनकी निगाह नहर की सीढ़ियों पर बैठे व्यक्ति पर गई। उन्होंने उससे पूछताछ की तो अपनी कहानी बताई। इसके बाद उन्होंने उसे समझाबुझा कर शांत किया और कानपुर की टिकट लेकर और खर्चे के लिए कुछ रुपये देकर उसे रवाना कराया। इस संबंध में पीड़ित ने कहीं कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें