फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम: फिरोजाबाद के दिलीप से पीएम मोदी ने पूछा- कैसे हो दिलीप? अपने बारे में बताइए

Wed, 03 Apr 2024 06:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम में फिरोजाबाद के दिलीप से पीएम मोदी ने बात की पूछा- कैसे हो दिलीप? अपने बारे में बताइए...
विज्ञापन
मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप के माध्यम से बुधवार को मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम में प्रदेश के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसमें फिरोजाबाद जिले के पचोखरा मंडल के बूथ अध्यक्ष दिलीप कुमार भी जुड़े। वह टूंडला विधानसभा क्षेत्र के पचोखरा मंडल के बूथ नंबर-103 पखरपुरा गांव के बूथ अध्यक्ष हैं। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान पीएम सबसे पहले दिलीप कुमार सिंह से जुड़े। पीएम की ओर से कॉल आने के बाद सबसे पहले आवाज आई, कैसे हो दिलीप? लेकिन कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसके बाद तुरंत फोन कट गया। हालांकि बूथ अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता जुड़े रहे। बाद तक फोन कनेक्ट नहीं हो सका।

जिला मीडिया प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि बुधवार को नमो एप पर फार्म भरे गए थे। उन फार्म में दिलीप कुमार सिंह को चुना गया था। रात में ही इसका मैसेज आ गया था। सुबह 11 बजे ट्रॉयल हुआ। इसके बाद दोपहर 12 बजे दिल्ली से उनका फोन कनेक्ट किया गया। करीब एक घंटे बाद 1.04 बजे दिलीप के नमो एप पर पीएम मोदी की आवाज आई, कैसे हो दिलीप। अपने बारे में बताइए। इसके पहले दिलीप कुछ बोलता कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण फोन डिस्कनेक्ट हो गया। 

कभी सपने में नहीं सोचा था कि पीएम मोदी कॉल करेंगे

दिलीप व अन्य भाजपा कार्यकर्ता इसके बाद नमो एप पर जुड़े रहे, लेकिन दोबारा फोन से पीएम मोदी से वार्तालाप नहीं हो सकी। बूथ अध्यक्ष दिलीप का कहना था कि उसने कभी सपने में नहीं सोचा था, कि पीएम मोदी उसके पास कॉल करेंगे। सपना सच आज हुआ है, हालांकि उनसे बात नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पीएम मोदी ने नमो एप पर प्रदेश के बूथ अध्यक्षों से बात की है। बूथ के कार्यकर्ता की भारतीय जनता पार्टी की मजबूत नींव हैं भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसमें चुनाव नेताओं के दम पर नहीं, बल्कि बूथ कार्यकर्ताओं के दम पर जीते जाते हैं। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद फिरोजाबाद के बूथ समितियों के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 

यह लोग मौजूद रहे

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी बृज बहादुर भारद्वाज, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, जिला सोशल मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें