फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका दिवस पर लिया बेटियों को आत्म निर्भर बनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जन शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बालिका सशक्तिकरण विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन

जन शिक्षण संस्थान के सुहाग नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में समाज सेविका अनुपम शर्मा, नीतू सिंह, कल्पना राजौरिया एवं वंदन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहीं। बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम की शुरूआत से पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। वक्ताओं ने कहा कि देश में बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना हर किसी की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान बालिका शिक्षा, उनकी परिवरिश आदि से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
शिक्षण संस्थान के निर्देश सुमित शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रवेंद्र सिंह, नीतेश शर्मा, दिव्या सिंह, रेनू, जितेंद्र, स्वीटी देवी, प्रशिक्षिका शिल्पी राठौर और रूबी सविता के अलावा उमेश कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें