फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पर्यावरण संरक्षण को रोपित किए पौधे

विज्ञापन
पुलिस लाइन स्थित बच्चा पार्क को हराभरा रखने के लिए पौधरोपण करते एसएसपी सचिन्द्र पटेल के साथ अन्य - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देशन में गुरुवार को पर्यावरण के संरक्षण के लिए अभियान चलाया गया।इस दौरान एसएसपी ने स्टाफ साथ पौधा रोपित करने के साथ ही इनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया। एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देशन में गुरुवार सुबह एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह,एसपी देहात राजेशकुमार,सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा के साथ पुलिस लाइन प्रांगण में सघन वृंक्षारोपड़ का कार्यक्रम संचालित किया गया। पौधे रोपित किए जाने के साथ एसएसपी सचिंद्र पटेल ने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनके माध्यम से हमें स्वच्छ ऑक्सीजन प्राप्त होती है। जब ऑक्सीजन ही नहीं मिलेगी तो फिर जीवन कहां रहेगा। इसी के साथ एसपी देहात राजेश कुमार ने पेड़ पौधे को महत्व भी समझाया। प्रतिसार निरीक्षक राम सिंह ने कहा कि पुलिस लाइन प्रांगण में इस तरह के कार्यक्रम होते रहते हैं। पुलिस लाइन के बच्चा पार्क में भी पौधे रोपित किए। इस दौरान तो मुख्यरूप से एएसपी एवं सीओ सिरसागंज डी राजा,सीओ सिटी इंदुप्रभा सिंह,सीओ जसराना ओपी सिंह,सीओ टूंडला डा. अरुण कुमार सिंह के साथ पुलिस लाइनका स्टाफ वहां मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें