फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कमर पर लगाते समय हाथ से छूटकर गिरी पिस्टल, स्वर्णकार के पैर को भेद गई गोली; अस्पताल में भर्ती

Tue, 06 Aug 2024 07:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में कमर पर लगाते समय पिस्टल हाथ से छूटकर गिर गई। स्वर्णकार के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में स्वर्णकार ने दुकान बंद करते समय ड्रॉज से पिस्टल निकालकर कमर पर लगानी चाही, इसी समय वह हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गई। जमीन पर पिस्टल गिरते ही गोली चल गई। गोली स्वर्णकार के पैर में जा लगी। इससे वह जमीन पर गिर गया। परिजन और साथी व्यापारियों ने स्वर्णकार को प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया। स्वर्णकार ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन


घटना उत्तर थाना क्षेत्र के घंटाघर के पास की है। ऑर्चिड ग्रीन निवासी लकी जिंदल स्वर्णकार हैं। घंटाघर के पास उनकी दुकान है। सोमवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद करते समय ड्रॉज में रखी 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल को निकालकर कमर पर लगा रहे थे। तभी अचानक स्वर्णकार के हाथ से पिस्टल छूटकर जमीन पर गिर गई। पिस्टल के जमीन पर गिरते ही गोली चल गई। गोली सीधे स्वर्णकार के पैर में जा लगी। 

स्वर्णकार जमीन पर गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर साथी व्यापारी और परिजन उन्हें प्राइवेट ट्रामा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी। फिलहाल स्वर्णकार खतरे से बाहर हैं। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। लेकिन कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें