फिरोजाबाद ! चौकीगेट क्षेत्र में पाइप लाइन को चेक कराते महाप्रबंधक जलकल
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। हनुमान जलाशय से चौकी गेट जाने वाली करीब डेढ़ मीटर लंबी पाइप लाइन पानी का प्रेशर नहीं झेल पा रही। लाइन फटने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। बुधवार को महाप्रबंधक जलकल ने क्षेत्र का निरीक्षण कर पाइप लाइन ठीक कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा।
हनुमान जलाशय से चौकी गेट क्षेत्र में पानी की सप्लाई देने के लिए जल निगम ने करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डाली थी। यह लाइन पानी का प्रेशर नहीं झेल पा रही है। जलाशय से पानी की सप्लाई शुरू होते ही कई स्थानों पर पाइप लाइन फटने के साथ ही हजारों लीटर पानी सड़क पर फैल जाता है। इस क्षेत्र के लोगों ने पानी न मिलने की शिकायत क्षेत्रीय पार्षद मोहित अग्रवाल से की। पार्षद की शिकायत पर बुधवार को जलकल विभाग के महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पाइप लाइन का निरीक्षण करने के साथ ही समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।