फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: मौत बनकर दौड़ी पिकअप गाड़ी...मासूम बालक की चली गई जान, 20 लोग हुए घायल

Fri, 28 Nov 2025 02:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के टूटी पुलिया के पास बृहस्पतिवार देर रात हादसा हो गया। भात लेकर जा रहे लोगों को बेकाबू पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में नौ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वहीं 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। 
विज्ञापन
घायलों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में टूटी पुलिया के पास बृहस्पतिवार देर रात हादसा हुआ। अतीक की बेटी निशा की शादी के भात की रस्में चल रही थीं। ढोल-नगाड़ों के बीच झूमते-गाते हुए रिश्तेदार आगे बढ़ रहे थे, लेकिन तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार मौत बनकर आए एक वाहन (पिकअप) चालक ने नियंत्रण खोया और पलक झपकते ही 21 लोगों को रौंदता चला गया। 9 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


कलावती स्कूल के पीछे, किशन नगर निवासी अतीक की बेटी निशा की बृहस्पतिवार रात शादी थी। उनके रिश्तेदार आसफाबाद टूटी पुलिया से नाचते-गाते हुए भात लेकर जा रहे थे। इसी दौरान, विपरीत दिशा से आ रहे एक बेकाबू पिकअप चालक ने समूह को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोग हवा में उछलकर दूर जा गिरे।

हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की शुरुआती जांच में पिकअप का स्टेयरिंग फेल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है और गाड़ी का तकनीक मुआयना आरआई से कराया जाएगा। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि गाड़ी शिकोहाबाद के एक व्यक्ति के नाम पर है, जिसे रामगढ़ के एक व्यक्ति को चार माह पहले ही बेच दिया गया था।
विज्ञापन






20 लोग घायल, अस्पताल में मचा हाहाकार
हादसे में 21 लोग लहूलुहान हो गए थे, जिनमें अस्पताल में नौ साल के मासूम आहिल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आहिल के पिता आरिफ निवासी लेबर कालोनी, लाइनपार ने रसूलपुर थाने में पिकअप गाड़ी के नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आहिल अपनी मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने आया था, लेकिन अब यह खुशियां हमेशा के लिए मातम में बदल गईं।

यह हुए हादसे में घायल
सरकारी इमामबाड़े के पास, थाना कोतवाली भिंड, मध्य प्रदेश निवासी इरशाद, सलमा, आयशा, अनम, नगमा, सुमेरा, फिजा, शाहिद, अहद, इबाद, अहमद, आतिफ, कैफ घायल हैं। इनके अलावा फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना क्षेत्र की टूटी पुलिया निवासी अलीशा, परी, शौर्य, शहवाज, अल्तमश, शाहिन घायल हैं।
विज्ञापन


कक्षा एक का छात्र था आहिल
आहिल आदर्श बाल विद्या मंदिर में कक्षा एक का छात्र था। दो साल पहले मां यासीन की मौत हो चुकी है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। पिता आरिफ मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें