फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी की खींची अश्लील तस्वीरें, जेठ से संबंध बनाने की रखी शर्त...पति की करतूत जान रह जाएंगे सन्न

Fri, 28 Nov 2025 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में विवाहिता ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि पति ने उसकी अश्लील तस्वीरें ले लीं। इसके बाद जेठ से संबंध बनाने का दवाब बनाने लगा। मना करने पर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : ai generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में शादी के बाद पत्नी की अश्लील तस्वीरें पति ने मोबाइल में कैद कर लीं। अपने बड़े भाई के साथ संबंध बनाने का दवाब बनाया। पीड़िता के विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने थाना शिकोहाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शिकोहाबाद के एक गांव की रहने वाली महिला का विवाह 24 फरवरी 2025 को आगरा में हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल में उसको प्रताड़ित किया जाने लगा। पति के किसी अन्य महिला से संबंध में हैं। जिसका विवाहिता ने विरोध किया तो आरोपी पति ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। 

 मायके पक्ष द्वारा समझौते का प्रयास करने पर वो नहीं माना। मायके वालों के साथ भी अभद्रता की। आरोप है कि आरोपी पति ने शादी के बाद उसकी अश्लील तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर लीं। इसके बाद वह उसे अपने बड़े भाई से संबंध बनाने के लिए दवाब बनाने लगा। विरोध करने पर तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित विवाहिता ने आरोपी पति समेत ससुराल वालों के  खिलाफ थाना शिकोहाबाद में प्राथमिक की दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें